news

सुजानगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान:कलश यात्रा निकाली, दीपदान कर जलस्रोतों पर चलाया सामूहिक सफाई अभियान

स्रोत: Dainik Bhaskar

सुजानगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान:कलश यात्रा निकाली, दीपदान कर जलस्रोतों पर चलाया सामूहिक सफाई अभियान

रविवार को सुजानगढ़ में नगर परिषद की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने इसकी अध्यक्षता की।

इस दौरान कलश पूजा, कलश यात्रा, दीपदान, रंगोली और जलस्रोतों की सफाई सहित कई गतिविधियां की गईं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, संतोष मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय मटोलिया, एईएन विक्रम जोरवाल, आरआई मुन्नालाल मीणा, एसआई ओमप्रकाश स्वामी, सुनील विश्नोई, देविका, यतेंद्र सिंह राठौर, कृष्ण शर्मा, सरिता और मनीषा मौजूद रहे।